मुरादाबाद, अगस्त 30 -- उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में ट्रेन मैनेजर रामपाल सिंह ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए महिला यात्री का छूटा हुआ कीमती एप्पल मोबाइल सकुशल वापस लौटा दिया। उनके इस कार्य की यात्री और उनके परिजनों ने सराहना करते हुए रेलवे का आभार जताया। 28 अगस्त को ट्रेन संख्या 13258 में मुरादाबाद से लखनऊ की ड्यूटी के दौरान महिला यात्री बुशरा का मोबाइल ट्रेन के टॉयलेट में छूट गया था। वह मुरादाबाद स्टेशन पर उतर गईं, जबकि मोबाइल ट्रेन में ही रह गया। ड्यूटी पर तैनात द्वितीय ट्रेन मैनेजर/मेल रामपाल सिंह की नजर मोबाइल पर पड़ी। उन्होंने सहयात्रियों की मदद से मोबाइल को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उन्होंने यात्री से संपर्क कर मोबाइल उन्हें वापस सौंप दिया। कीमती मोबाइल सुरक्षित मिलने पर बुशरा और उनके परिजनों ने ...