बरेली, जून 14 -- ट्रेन संख्या 15091 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस में मैनेजर सचिन शर्मा डयूटी कर रहे थे। ट्रेन के गाजियाबाद प्लेटफार्म दो से चलने के पश्चात चेन पुलिंग होने पर सचिन उतरे। तभी उनकी नजर ट्रैक पर पड़े एक पर्स पर पड़ी। सचिन आरपीएफ के सामने पर्स को उठाकर चेक किया। जिसमें 10 हजार रुपये और कीमती दस्तावेज थे। उसमें ही मोबाइल नंबर मिला। सचिन ने उस नंबर पर फोन करके यात्री को सूचना दी। कुछ देर बाद एक यात्री आ गया जिसे वह पर्स सौंप दिया गया। पर्स पाकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह भी पढ़ें- ईमानदार परिचालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...