बरेली, मार्च 9 -- एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के द्वारा उठाए गए ड्राई भत्ता मुद्दे का निस्तारण रेलवे बोर्ड ने कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार ट्रेन मैनेजर्स को वर्तमान में 120 रुपये प्रतिमाह बैटरी भत्ते के स्थान पर 800 रुपये प्रतिमाह बैटरी भत्ता दिया जाएगा। यह भत्ता पूर्व में चार्ज हो रहे हेड के अंतर्गत ही देय होगा और उन कर्मचारियों को नहीं दिया जाएगा, जो एक माह या अधिक समय के लिए ड्यूटी पर उपलब्ध नहीं होंगे। मण्डल मंत्री रजनीश तिवारी ने इस मुद्दे के निस्तारण पर बधाई दी है। इसे कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.