ट्रेन में होगा मंदिर, भजन-कीर्तन करते पूरी कर सकेंगे धार्मिक यात्रा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगर आप चाहते हैं कि ट्रेन में ही मंदिर हो, जहां बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए धार्मिक यात्रा कर सकें तो इसके लिए आईआरसीटीसी ने विशेष पहल की है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन योजना के तहत एक सितंबर को रक्सौल से विशेष ट्रेन खुलेगी, जो मुजफ्फरपुर व अन्य स्टेशनों से होते हुए आठ रात और नौ दिनों के सफर में देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों व प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराएगी। इनमें उज्जैन (महाकालेश्वर व ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग), नासिक (त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग), शिरडी (श्री साईं बाबा), छत्रपति संभाजीनगर (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग) और एलोरा की गुफाएं शामिल हैं। ट्रेन में तीन श्रेणी की बोगियां होंगी। प्रति यात्री इकोनॉमी क्लास का 18160 रुपए, स्टैंडर्ड क्लास 32550 रुपए व कम्फर्ट क्लास के 39425 रुपए देने होंगे। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.