नई दिल्ली, जून 24 -- Indian Railways New rules: हर दिन करोड़ों लोगों के सफर का साथी बनने वाली भारतीय रेल अब बदलाव के दौर से गुजर रही है। लोगों की सुविधा को बढ़ाने और उनके सफर को अनुभव को बेहतर बनाने के लिए मंत्रालय ने नियमों को सख्त करने का फैसला लिया है। मंत्रालय की तरफ से ट्रेन में धूम्रपान (स्मोकिंग) करने वाले लोगों पर लगने वाले जुर्माने की राशि को बढ़ा दिया है। अब अगर कोई ट्रेन में स्मोकिंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके ऊपर 2000 रुपए का जुर्माना लगेगा। इतना ही नहीं, उसका टिकट जब्त करके उसे ट्रेन से उतारा भी जा सकता है। जुर्माना न देने की स्थिति में उसे कोर्ट के समक्ष भी पेश किया जा सकता है, जहां पर अधिकतम जुर्माना राशि 5000 रुपए हैं। स्मोकिंग करने वालों के अलावा मंत्रालय ने रेल के अंदर फेरी लगाने वाले और भीख मांगने वालों के खिलाफ भी...