ट्रेन में सोते ही यात्री का बैग चोरी, नकदी समेत सामान गायब
सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। जम्मूतवी से गाजीपुर जा रही ट्रेन में यात्री के सोते ही अज्ञात चोर काले रंग का बैग चोरी कर ले गया। बैग में दस हजार रुपये नकद, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर और करीब तीन हजार रुपये का माता वैष्णो देवी का प्रसाद था। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित संजीत कुमार खन्ना पुत्र सुशील कुमार खन्ना निवासी थाना कोतवाली, जनपद मऊ ने बताया कि वह 30 जुलाई को ट्रेन नंबर 14612 के ए-2 कोच में बर्थ नंबर 49 पर जम्मूतवी से गाजीपुर जा रहा था। ट्रेन के सहारनपुर से रवाना होने के बाद उसने दोपहर 2:52 बजे घर पर फोन किया। करीब तीन बजे वह सो गया। शाम चार बजे नींद खुली तो बैग गायब था। पीड़ित ने टीटी से शिकायत की तो उसे रेल मदद पर शिकायत करने को कहा गया। रेल मदद पर शिकायतकी बाद में मुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.