कानपुर, जनवरी 6 -- फोटो भी कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्रुखाबाद पैसेंजर में सीट पाने के लिए रावतपुर स्टेशन पर ट्रेन आते ही यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार कर दूसरी तरफ पहुंच गए। इसमें पुरुषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी रहे। मंगलवार को दिन में साढ़े तीन बजे रावतपुर स्टेशन का नजारा कुछ एसा ही रहा। इसी तरह कल्याणपुर में खडी हुई ट्रेन के आगे ट्रैक पार करके भीड़ निकलती रही। गनीमत रही कि ट्रेन चली नहीं। इस दौरान रावतपुर औऱ कल्याणपुर में आरपीएफ सिपाही औऱ जवान कहीं पर मुस्तैद नहीं दिखे। जबकि दोनों ही जगहों पर आरपीएफ की तैनाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.