ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्री भिड़े
मुंगेर, अप्रैल 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी किऊल-मालदा ट्रेन में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सीट पर बैठने को लेकर दो यात्री आपस में उलझ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और नोकझोंक तेज हो गई। सूत्रों ने बताया कि विवाद में शामिल एक यात्री मालदा जा रहा था, जबकि दूसरा भागलपुर का यात्री था। दोनों के बीच सीट को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में झड़प की स्थिति तक पहुंच गई। ट्रेन में बढ़ते तनाव को देखकर प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ कर्मियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एएसआई एसके सिंह कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कानून और नियमों का हवाला देते हुए दोनों को संयम बरतने की सलाह दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.