ट्रेन में सिरकटी लाश मिलने की जांच कुशीनगर तक पहुंची, टेंपो चालक से पूछताछ
कुशीनगर, मई 20 -- पिपराघाट (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में एक महिला की सिरकटी लाश मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच कुशीनगर तक पहुंच गई है। लखनऊ पुलिस की टीम ने कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकीम स्थित जयपुर टोले में छापेमारी की। एक संदिग्ध टेंपो चालक को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।इस संबंध में सेवरही थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस सेवरही आई हुई है। सेवरही से गुमशुदा लोगों की सूची लेकर जांच कर रही है। पुलिस मृतका की पहचान को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार और यूपी के सीमांत स्टेशनों पर जांच का दायरा तेज उन्होंने टेंपो चालक को हिरासत में लेने या उससे पूछताछ के बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.