शामली, दिसम्बर 22 -- दिल्ली के केमिकल फर्टिलाइजर विभाग में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी की ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम को शामली-कांधला रेल खंड पर हुई, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिबाबाद शालीमार गार्डन निवासी शीशपाल पुत्र रघुवीर सिंह के रूप में हुई। वे दिल्ली से अपने घर की ओर ट्रेन से लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक सांस लेने में गंभीर दिक्कत हुई। ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उनके परिजनों और जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शामली जीआरपी के इंस्पेक्टर लोकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शीशपाल को तत्काल कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक ...