ट्रेन में सवार हो रही महिला का एक युवक ने छीना कुंडल
कन्नौज, जून 30 -- गुरसहायगंज। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार हो रही महिला का एक युवक ने भीड़भाड़ में कुंंडल झपट्टा मार कर छीन लिया और भाग गया इससे महिला परेशान हो गई। सोमवार को ग्राम बरुआ सबलपुर छिबरामऊ निवासी वीना शर्मा पत्नी नरेंद्र अपनी भाभी के साथ कानपुर जाने के लिए ट्रेन में चढ़ रही थी। तभी पीछे से एक युवक ने कान से सोने का कुंडल खींच लिया और फरार हो गया। महिला ने ट्रेन से उतर कर शोर मचाया। लेकिन तब तक युवक फरार हो चुका था। इस बीच ट्रेन चल दी। वीना ने बताया कि कुंडल की कीमत करीब 30 हजार रुपए है। यह भी पढ़ें- ट्रेन में चढ़ते समय महिला की चेन चोरी जानकारी पर प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.