हापुड़, अप्रैल 9 -- आनंद विहार से बिहार के दानापुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक युवक की गुरुवार को तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इससे ट्रेन में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने परिजन को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिहार के कटिहार जनपद के सुखासन मिलिक निवासी अमान (18 वर्ष) अपने पड़ोस के गांव बांध टोला सहुरिया निवासी मोहम्मद अशफाक के साथ दिल्ली में रसोइया का काम करता है। बताया गया कि अमान पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार को वह मोहम्मद अशफाक के साथ आनंद विहार टर्मिनल से दानापुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में सवार होकर घर के लिए रवाना हो गया।बताया गया कि आनंद विहार से निकलने के बाद ट्रेन में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे कोच...