ट्रेन में सवार यात्री के पास से 36 लाख रुपये बरामद
बलिया, जून 11 -- बलिया, संवाददाता। ट्रेन में सवार एक यात्री के पास से रेल पुलिस ने 36.32 लाख रुपये बरामद किया है। पूछताछ में उसके पास से वैध कागजात नहीं मिली लिहाजा जीआरपी ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। रेल पुलिस के अफसरों की सूचना पर वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।एसओ जीआरपी राजकपूर सिंह के अनुसार थाने के सिपाही संदीप कुमार व रामजन्म राजभर गोमती नगर से चलकर छपरा जा रही ट्रेन नंबर 15054 छपरा एक्सप्रेस में चेकिंग करते हुए जा रहे थे। इसी बीच स्लीपर कोच में बैग के साथ मौजूद एक व्यक्ति पर संदेह होने पर जवानों ने छानबीन किया तो उसके पास से 36.25 लाख रुपये बरामद हुए। हिरासत में लेकर उसे थाने पर लाया गया। पूछताछ में पता चला कि पैसे संग पकड़ा गया गाजीपुर जनपद के नगर कोतवाली की पुलिस चौकी रजदेपुर क्षेत्र के नवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.