ट्रेन में सवार आधा दर्जन यात्री जहर खुरानी के शिकार
रायबरेली, मार्च 31 -- रायबरेली संवाददाता। विंध्याचल से दर्शन करके वापस लौट रहे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग प्रयागराज में जहर खुरानी का शिकार हो गए। बेहोशी की हालत में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो रेलवे पुलिस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। होश में आने पर यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज में पीने के लिए खरीदी गई पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाया गया था। मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी गांव के रहने वाले राजबहादुर 46, सर्वेश कुमार 45, काव्या 9, रूद्र 60, देबीदीन 65 समेत करीब आधा दर्जन लोग विंध्याचल दर्शन करके ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी बीच प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर बोतल बंद पानी खरीद कर सभी ने पिया। पानी पीने के बाद सभी बेहोश हो गए। रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी पुलिस ने सभी को एंबुलेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.