ट्रेन में सफर के दौरान सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल पहुंचते ही यात्री ने तोड़ा दम
अररिया, सितम्बर 26 -- अररिया,निज संवाददाता कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर शुक्रवार देर शाम पैसेंजर ट्रेन में सफर के दौरान एक अधेड़ यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अर्राहा वार्ड संख्या तीन निवासी 51 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है। वह अपनी बेटी के साथ पंजाब जाने के लिए निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव अपनी बेटी के साथ जोगबनी से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर कटिहार जा रहे थे, जहां से उन्हें पंजाब के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। सफर के दौरान ट्रेन जैसे ही सिमराहा स्टेशन के समीप पहुंची, परमानंद के सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। देखते ही देखते उनकी स्थिति बिगड़ने लगी,इसके बाद उनके साथ चल रही बेटी व सहयात्रियों ने तत्काल रेल प्रशासन से मेडिकल सहायता की गुहार लगाई।सूचना मिलते ही रेल प्रश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.