कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन से शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित सामानों के रेल मार्ग से परिवहन की रोकथाम को लेकर की जा रही नियमित जांच के दौरान लालबाग स्टेशन के समीप दो व्यक्ति वजनी प्लास्टिक के बोरे और झोले को साधारण कोच में चढ़ाकर सीट के नीचे छिपाते हुए संदिग्ध अवस्था में पाए गए। आरपीएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विजय चौधरी (पिता लाला चौधरी, साकिन कोरमा, थाना चंदौती, जिला गया, बिहार) तथा कुंदन कुमार (पिता संजू प्रजापत, साकिन कोरमा, थाना चंदौती, जिला गया, बिहार) बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि झारखंड से शराब और बीयर लाकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। तलाशी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.