ट्रेन में लूट करने वाले दो शातिरों को जीआरपी ने दबोचा
गाजीपुर, मई 6 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों से लूट और चोरी करने वाले दो शातिरों को औड़िहार जीआरपी ने गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से नगदी सहित लाखों के जेवरात बरामद किए। पकड़े गए आरोपितों पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। औड़िहार रेलवे स्टेशन की जीआरपी बीते दिनों रेलवे स्टेशन पर महिला से पर्स की चोरी व मुफ्तीगंज में चलती ट्रेन में महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मुखबिर से मिली कि औड़िहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पश्चिमी छोर पर स्थित एक टूटे भवन के पास स्थित पेड़ के नीचे बैठे दो संदिग्ध युवकों ने लूटपाट की थी। टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी पहचान इमरान हाशमी उर्फ नादड़ उर्फ कल्लू पुत्र गुलाम हाशमी निवासी खुज्जी थाना चन्दवक जिला जौनपुर और नीरज सोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.