ट्रेन में लूट करने वाला जहरखुरान गिरफ्तार
मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- मिर्जापुर। ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके सामान लूटने वाले शातिर जहरखुरान को रेलवे पुलिस ने शुक्रवार विंध्याचल स्टेशन से धर दबोचा। वह प्रयागराज के मेजा का निवासी है। उसके पास से नशीली दवा मिली। पकड़े गए शातिर जहरखुरान ने रायबरेली में एक ही परिवार के छह सदस्य और चुनार में दो घटना को अंजाम दे चुका है। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि 30 मार्च को मिर्जापुर-लखनऊ मेला स्पेशल ट्रेन अप में एक ही परिवार के छह सदस्य रायबरेली में जहरखुरानी के शिकार हुए थे। रायबरेली का एक परिवार विंध्याचल दर्शन पूजन करने आया था। दर्शन पूजन कर घर जा रहे थे। जो ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गए थे। उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें रायबरेली रेलवे स्टेशन पर उतरवाकर उपचार कराया गया। सूचना पर रेलवे पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.