प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- प्रतापगढ़। आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में मिला बैग महिला यात्री को वापस लौटाया है। आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार यादव के अनुसार, 24 जून को मुंबई से जंक्शन आ रही ट्रेन के कोच में एक लावारिस बैग मिला था। बैग में कपड़ा, दो हजार रुपये नकदी था। मामले की जांच के बाद गुरुवार को इस बैग को महाराष्ट्र के मुंबई जासमीन रोड निवासी अकबर खान की पत्नी श्यामा बानो को वापस सौंपा गया। महिला यात्री, उसके पति ने आरपीएफ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...