मथुरा, दिसम्बर 16 -- ट्रेन में सवार एक यात्री को सीने में दर्द की शिकायत हुई तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां स्थिति को देखते हुए उसकी जान बचाने के लिए चिकित्सकीय देखरेख में एक ऐसा महंगा इंजेक्शन लगाया गया, जो जिला अस्पताल में पहली बार किसी मरीज को लगाया गया। इसके बाद मरीज को बेहतर उपचार के लिए आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह विशाखापटम से दिल्ली जा रहे यात्री प्रमोद को सीने में दर्द एवं बैचेनी की शिकायत हुई। ट्रेन ने मथुरा रेलवे स्टेशन छोड़ दिया था। कोच में सवार टीटी को इससे अवगत कराया। ट्रेन को अझई स्टेशन पर रोका गया। वहां से 108 एंबुलेंस से यात्री को चौमुहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। केंद्र प्रभारी डा. संदीप चौधरी के निर्देशन में ड्यूटी पर तैनात डा. शैलेंद्र द्वारा चेकअप कर प्राथमिक उपचार दिया। स्वास्थ्य लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.