धनबाद, जुलाई 29 -- ट्रेनों में सक्रिय नशाखुरानी गिरोह ने एक यात्री को अपना शिकार बनाया। गिरोह के सदस्यों ने वाराणसी-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन में गुरपा के बापूनाल निवासी राजेंद्र मांझी को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया और उनके पास से 5 हजार रुपए नकद, दो मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, कपड़े समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। बेहोशी की हालत में मिले राजेंद्र को धनबाद जीआरपी ने धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चलता रहा। मंगलवार को उनकी हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- हरियाणा के सांसी गैग के चार सदस्य गिरफ्तार घटना का विवरण राजेंद्र मांझी ने बताया कि वह मुंबई में काम करते हैं और मुंबई मेल से घर लौट रहे थे। गया स्टेशन पर उतरने के बाद गुरपा जाने के लिए वाराणसी...