ट्रेन में यात्री को चोर समझ कर बेरहमी से पीटा, रुपये और मोबाइल भी छीना
बागपत, जून 20 -- खेकड़ा। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर गुरुवार देर शाम यात्री ट्रेन में सवार युवक को यात्रियों ने चोर समझ कर हमला कर घायल कर दिया। उसके रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया। पुलिस ने घायल को खेकड़ा अस्पताल में उपचार दिलवाया। सहारनपुर के नुक्कड़ कस्बे का युवक मुकेश दिल्ली गया हुआ था। गुरुवार देर शाम वह दिल्ली से यात्री ट्रेन में सवार होकर वापस लौट रहा था। वह ट्रेन की कम भीड़ वाली बोगी में बैठा था। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रेन फखरपुर रेलवे हाल्ट के पास पहुंची, तो सवार यात्रियों को उस पर चोर होने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने उसकी लात-घुसो और बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। सूचना पर ट्रेन में सवार रेलवे पुलिस के जवानों ने उसे हमलावर यात्रियों से बचाया। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरकर पुलिस कर्मियों ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.