ट्रेन में यात्री के बैग से 22 हजार रुपये चोरी
फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। भोपाल से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की यात्रा कर रहे एक यात्री के बैग से 22 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ललित साहू ने बताया कि वह 10 अप्रैल 2026 को ट्रेन नंबर 12155 के जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान जब उनकी नींद खुली और उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखे 22 हजार रुपये गायब थे। उस समय ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास थी। पीड़ित को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर बैग से पैसे चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- ट्रेन में यात्री का मोबाइल चोरी शिकायत के आधार पर जीआरपी फरीदाबाद थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.