उरई, मार्च 11 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर सूबेदारगंज स्पेशल टे्रन में यात्री की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। वह जीजा के साथ जनरल कोच से अपने घर जा रहा था। रास्ते में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने आरपीएफ के साथ शव को उतारकर आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। वहीं, घटना की वजह से टे्रन करीब दस मिनट लेट हुई। प्रतापगढ़ के आमापुर निवासी हरिओम (22) पुत्र अंजनी कुमारउधना से सूबेदारगंज जाने वाली 04156 स्पेशल ट्रेन से जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। जीजा विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन चिरगांव स्टेशन के पास हरिओम की हालत खराब होने लगी और देखते ही देखते वह अचेत हो गया। इससे बोगी में हड़कंप मच गया। मौके पर यात्री जमा हो गए। उसने फौरन ही रेलवे हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर सूचना दी। इधर, जानकारी मिलने के बाद...