बक्सर, मई 23 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर। रेलवे सुरक्षा बल बक्सर द्वारा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के अभियान के दौरान शनिवार को निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के निर्देशन में विशेष निगरानी टीम ने एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। तभी प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन से यात्रियों द्वारा "चोर-चोर" का शोर सुनाई दिया। आरपीएफ टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या दो से तीन के बीच भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। युवक चंदन कुमार 28 औद्योगिक थाना क्षेत्र के गगौरा गांव का रहने वाला है। इसी दौरान पीछे से दौड़ते हुए पहुंचे बलिया के यात्री राजेश पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी गोद में बच्ची को लेकर बैठी थीं। तभी आरोपी बच्ची के गले से सोने का लॉकेट झपटामार कर भागने लगा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने का...