फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जा रही ट्रेन में एक यात्री का महंगा मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित अबुजर ने बताया कि वह 28 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 12904 में जनरल डिब्बे में सफर कर रहे थे। जब ट्रेन फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी जेब में रखा मोबाइल फोन गायब है। चोरी हुआ मोबाइल आई फोन 15 प्लस है, जिसका रंग पीला बताया गया है। पीड़ित को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर मोबाइल चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर जीआरपी फरीदाबाद थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...