गोरखपुर, जून 7 -- गोरखपुर। हुमांयूपुर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता का बैग अम्रपाली एक्सप्रेस (15708) से चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि वह अमृतसर से गोरखपुर के लिए कोच ए-1 की सीट संख्या 35 (लोअर बर्थ) पर यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 7:40 बजे ट्रेन में सवार होने के बाद दोपहर में कानपुर पार करने के बाद वह सो गए। जब उनकी नींद खुली तो ट्रेन मानिकपुर के आसपास पहुंच चुकी थी। इस दौरान उनका भूरे रंग का ट्रॉली बैग गायब मिला। बैग में कपड़े और लगभग 16 हजार रुपये नकद रखे थे। मामले की शिकायत रेलवे पुलिस से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...