सीवान, फरवरी 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित ट्रेन संख्या 15566 के एक यात्री का छूटा हुआ सामान आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर उसे वापस लौटा दिया। यात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुन्दु थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरहा गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में हुई है। यात्री ने बताया कि वह नई दिल्ली से देवरिया तक यात्रा कर रहा था। ट्रेन के देवरिया स्टेशन पहुंचते ही वह जल्दबाजी में उतर गया, लेकिन अपनी सीट पर रखा जैकेट भूल गया। ट्रेन आगे बढ़ने के बाद उसे सामान छूटने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने रेलवे कंट्रोल वाराणसी को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय आरपीएफ सक्रिय हो गई। कांस्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह संबंधित बोगी में पहुंचे और जैकेट को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट पर सुरक्षित जमा कराया। बाद में यात्री की पहचान की पुष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.