मुख्य संवाददाता, मई 13 -- UP News: ट्रेन में इमर्शन रॉड से चाय बनाकर यात्रियों को परोसे जाने के खुलासे के एक साल बाद फिर हमसफर एक्सप्रेस में यही काम शुरू हो गया है। गोरखपुर से आनंद विहार तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में वेंडर इमर्शन रॉड से चाय बना रहे हैं। रॉड से चाय गर्म करना या बनाना जहां ट्रेन में संरक्षा से खिलवाड़ है, वहीं इसका सेवन यात्रियों की सेहत बिगाड़ सकता है। रविवार को गोरखपुर से आनंद विहार जाने वाली 12571 हमसफर एक्सप्रेस में कंटेनर में इमर्शन रॉड से चाय गर्म करने की करतूत इसी ट्रेन के एक यात्री ने मोबाइल फोन में कैद कर 'हिन्दुस्तान' से साझा की। इसी ट्रेन में एक साल पहले अप्रैल 2025 में भी इसी तरह का मामला उजागर हुआ था। जिसके बाद काफी धरपकड़ हुई। 100 से अधिक रॉड जब्त किए गए। कुछ महीनों तक इस पर अंकुश रहा लेकिन अब फिर से मनमानी...