ट्रेन में यात्रियों की शिकायत का 30 मिनट के भीतर होगा समाधान
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे बोर्ड ने आईआरसीटीसी को निर्देश दिया है कि खाने की गुणवत्ता, ज्यादा पैसे वसूलने और ट्रेन में मिलने वाली सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का समाधान 15 से 30 मिनट के अंदर किया जाए। इससे यात्रियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी के मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालयों में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। रेल मदद (139) और सोशल मीडिया पर जैसे ही कोई यात्री पेंट्री, कैटरिंग या ज्यादा पैसे लेने की शिकायत दर्ज कराएगा, यह वॉर रूम तुरंत सक्रिय होकर सीधे ऑन-बोर्ड स्टाफ या कैटरिंग इंस्पेक्टर को अलर्ट भेजेगा। शिकायत दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.