मऊ, मार्च 21 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। हरियाणा स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्यरत 45 वर्षीय मजदूर की 18 मार्च को ट्रेन में यात्रा के दौरान मौत हो गई। शनिवार को मजदूर का शव दरभंगा से मऊ आने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मजदूर के घर शोक-संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। मजदूर के शव का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्ति धाम पर किया गया। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नदवासराय निवासी 45 वर्षीय रामविलास पुत्र नन्हकू राजभर हरियाणा स्थित प्राइवेट कंपनी में मजदूर का काम करता था। 18 मार्च को वह ट्रेन दरभंगा जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में उसकी अचानक तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई थी। मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सूचना पाकर दरभंगा पहुंच गए। शनिवार को शव घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.