मिर्जापुर, मार्च 15 -- मिर्जापुर। मुंबई से पटना जा रहे एक यात्री की टे्रन में तबीयत खराब होने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया ​​कि रेनू श्रीवास्तव अपने पति 58 वर्षीय अनूप श्रीवास्तव के साथ मुंबई से पटना जा रही थीं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही अनूप की तबीयत खराब हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आ गया। टे्रन के ठहराव होते ही अनूप को ट्रेन से नीचे उतारकर मंडलीय अस्पताल भेजा गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...