कटिहार, अप्रैल 25 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई-मालदा रेलखंड पर 13175 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 अप्रैल को हुई, जब ट्रेन गुजरने के बाद दो संदिग्ध भागते दिखे, जिन्हें एलसी गेट संख्या एसके-369 के पास पकड़ लिया गया। पीड़ित यात्री छविलाल तांती (उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल) ने बताया कि दोनों ने चलती ट्रेन से उनका रियलमी मोबाइल झपट लिया था। तलाशी में मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. जीसान व मो. इस्लाम दोनों जिला कटिहार के रूप में हुई है। इस संबंध में जीआरपी बारसोई में कांड संख्या 12/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- लेडिज पर्स के साथ आरोपित गिरफ्तार बरामद मोबाइल की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.