दरभंगा, अप्रैल 24 -- विकास कुमार,कमतौल। चलती ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल छीनकर फरार होने के मामले में जीआरपी थाना, दरभंगा में दर्ज मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमतौल निवासी सुशील पंडित के रूप में हुई है। कमतौल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। बताया जाता है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से कूदकर फरार हो जाता था। रेल थाना पुलिस के अनुरोध पर कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी में सहयोग के लिए रेल थाना द्वारा पूर्व में पत्र भेजा गया था।गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए रेल पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया है। कमतौल स्टेशन पर इस तरह की घटनाओं की शिकायतें लगातार मिलती...