छपरा, फरवरी 5 -- सोनपुर। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12566) के जनरल कोच में मोबाइल चोरी की घटना में रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के गोराङ गांव निवासी मो. आमिर (22) शाहेव नगर जंक्शन से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे सोनपुर स्टेशन से पहले उनका विवो मोबाइल जेब से चोरी हो गया। पीड़ित की सूचना पर रेल पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शौचालय के पास खड़े एक युवक ने भागने की कोशिश की, जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. अरसद (25), निवासी बैरगाछी थाना क्षेत्र, जिला अररिया बताया। सोनपुर स्टेशन पर तलाशी में उसके पास से एक विवो और एक सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.