चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट, संवाददाता। प्लास्टिक की बाल्टी में बिस्किट के पैकेट व कुछ कपड़ों के बीच लाखों रुपये नकद रखकर सफर कर रहे मुसाफिर के उस समय होश गुम हो गए, जब वह गलती से कर्वी की जगह बांदा स्टेशन में ही उतर गया। बोगी में भीड़ की वजह से बाल्टी इधर-उधर हो जाने की वजह से वहखोज नहीं पाया। बाल्टी गुम होने पर मुसाफिर ने आरपीएफ को अवगत कराया। जानकारी मिलने पर आरपीएफ की टीम ने कर्वी स्टेशन में जब तलाशी ली तो बाल्टी सुरक्षित मिली। मऊ थाने के खप्टिहा निवासी छेदीलाल पिछले दो साल से पंजाब में रहकर ठेला लगाता था। काफी मेहनत के बाद पैसा कमाकर वह बेटी की शादी के लिए वापस गांव लौट रहा था। रविवार की शाम को वह दिल्ली से चित्रकूटधाम कर्वी के लिए यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। उसने जेबकतरों और चोरो से पैसा बचाने के लिए प्लास्टिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.