आगरा, मार्च 10 -- स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच में मिली नवजात को आगरा बाल गृह भेजा गया। वह गत पांच मार्च को कोच में मिलने के बाद जिला अस्पताल के एसएनसीयू कोच में उपचाराधीन थी। अब स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे आगरा भेजा गया है। बता दें कि गत पांच मार्च को कासगंज रेलवे जंक्शन पर लखनऊ-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के लगेज कोच में करीब तीन से चार दिन की नवजात बालिका रोती हुई मिली थी। सूचना पर रेलवे कर्मचारियों ने बालिका को सुरक्षित बाहर निकालकर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सुपुर्द कर दिया था। नवजात बालिका को तत्काल जिला अस्पताल कासगंज के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां उसे उपचार दिया गया।इलाज पूर्ण होने के बाद चिकित्सकों ने शिशु को पूर्णतः स्वस्थ घोषित कर दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.