ट्रेन में मारपीट मामले में दो आरोपी चढ़े हत्थे
मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। आरपीएफ मऊ की टीम ने रविवार की भोर में ट्रेन में मारपीट के मामले में दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन के पास से मारपीट के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से रेलवे पुलिस बल की टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह के निर्देश पर मऊ आरपीएफ की टीम रविवार की भोर में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस बल की टीम ने दुल्लहरपुर रेलवे स्टेशन के पास से मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त विशाल निवासी दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर, रोशन निवासी दुल्लहपुर थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर के रूप में चिन्हित किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,135,170 के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.