गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेन में महिला को धक्का देकर लूट करने वाले दस हजार रुपये के इनामी बदमाश को जीआरपी गोरखपुर ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। अयोध्या के रहने वाले बदमाश चंदन मिश्रा के पास से पुलिस ने पिस्टल व लूट के 11,900 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 26 फरवरी 2025 को महाकुंभ से लौट रही बरेली की एक महिला को ट्रेन से धक्का देकर बदमाशों ने लूट की थी। इस मामले में गाजीपुर के रहने वाले बदमाश को चार माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में शामिल अयोध्या के रुदौली स्थित अखैया मऊ गांव में रहने वाले चंदन मिश्रा की तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी ने गुरुवार की रात में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.