प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पुणे की महिला लोको पायलट का पर्स ट्रेन में किसी ने गायब कर दिया। उसमें गहनों के अलावा आईफोन और कीमती सामान था। घटना स्थल के आधार पर प्रयागराज जीआरपी केस दर्ज करके जांच कर रही है। एफआईआर के मुताबिक पुणे रेलवे क्वार्टर में रहने वाली लोको पायलट संध्या कुमारी ट्रेन नंबर 12150 दानापुर पुणे-सुफोल एक्सप्रेस के एसी कोच ए वन में सफर कर रही थी। अपना पर्स रखकर वह सो रही थीं। प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो संध्या जगीं तो उनका पर्स गायब था। पर्स में आईफोन, ईयरबड, सोने की चार अंगूठी, पांच हजार रुपये, रुद्राक्ष का माला आदि था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.