हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी। गोरखपुर से हल्द्वानी आ रही एक महिला यात्री से हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अज्ञात शातिरों ने बैग उतारने में मदद करने के बहाने हजारों की नकदी और डायमंड रिंग पार कर ली। महिला यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हजारीपुर, गोरखपुर निवासी स्वीटी जायसवाल ने जीआरपी को तहरीर देकर कहा कि 26 फरवरी को गोरखपुर से हल्द्वानी की बाघ एक्सप्रेस के कोच संख्या A1 में यात्रा कर रही थी। आरोप है कि 27 फरवरी को जब ट्रेन हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तो सुबह 9:50 बजे वह अपना समान ट्राली बैग व हैंडबैग लेकर अपनी सीट से उठकर कोच के दरवाजे के पास आकर खड़ी हो गई थी। इस दौरान चार संदिग्ध व्यक्ति महिला के पास आए और बैग उतारने में मदद करने की बात कही। विश्वास में आकर महिला ने हां कर दी। इसी दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.