ट्रेन में महिला यात्री की नकदी और जेवरात चोरी
प्रयागराज, जुलाई 15 -- आजमगढ़ से मुंबई जा रही एक महिला यात्री का पर्स चलती ट्रेन में चोरी हो गया। मुंबई निवासी खालिदा कौशर खान ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्रा कर रही थीं। प्रयागराज स्टेशन के पास नींद खुलने पर पर्स गायब मिला। महिला ने कोच में पर्स की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। चोर पर्स में रखा मोबाइल, करीब 4000 रुपये, सोने के कान के टॉप्स, नाक की कील, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गया। बांद्रा रेलवे पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की लेकिन बाद में घटना स्थल के आधार पर जीआरपी प्रयागराज को ट्रांसफर कर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.