ट्रेन में महिला यात्री का हैंडबैग चोरी, जांच में जुटी रेलवे पुलिस
फरीदाबाद, मई 24 -- पलवल, अजित कुमार। ट्रेनों में यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामला हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जा रही समता एक्सप्रेस का सामने आया है। जहां सफर के दौरान एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। घटना उस समय हुई जब ट्रेन जिले के शोलाका रेलवे स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही थी। मामले में रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम के मधुरवाड़ा निवासी हर्षा राजेश सोनी समता एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से चल रही थी। देर रात होने के कारण उन्हें नींद आ गई। सुबह जब उनकी आंख खुली तो बर्थ के पास रखा उनका हैंडबैग (पर्स) गायब मिला। उस समय ट्रेन सोलाका स्टेशन के पास बेहद धीमी गति से चल रही थी। महिला य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.