ट्रेन में महिला यात्री का पर्स चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर
प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आजमगढ़ से मुंबई जा रही एक महिला यात्री का पर्स चलती ट्रेन में चोरी हो गया। मुंबई के मानखुर्द क्षेत्र निवासी 56 वर्षीय खालिदा कौशर खान ट्रेन संख्या 05183 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच एम-4 की सीट संख्या 9 पर यात्रा कर रही थीं। सुबह करीब 4:30 बजे अलार्म बजने पर उन्होंने मोबाइल बंद कर उसे पर्स में रख दिया और पर्स सिरहाने रखकर फिर सो गईं। सुबह लगभग 5:10 बजे प्रयागराज स्टेशन के पास नींद खुलने पर सिरहाने रखा पर्स गायब मिला। महिला ने कोच में पर्स की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। चोर पर्स में रखा मोबाइल, करीब 4,000 रुपये, सोने के कान के टॉप्स, नाक की कील, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर फरार हो गया। बांद्रा रेलवे पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.