जहानाबाद, जनवरी 3 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना- गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में नवादा जिला क्षेत्र की निवासी एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। सूचना पाकर रेल थाने की पुलिस इस मामले में सक्रियता दिखलाई और बच्चा- जच्चा को सकुशल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों की चिकित्सीय जांच कराई गई। बताया गया है कि नवादा जिला की निवासी रजंती कुमारी नामक महिला गुरुवार की रात पटना से खुली 63259 अप पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई थी। वह गर्भवती थीं। उनके परिजन भी थे। ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आने पर महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई और उन्होंने ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना रेल थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस वहां तत्काल पहुंची और बच्चा- जच्चा को सदर अस्पताल में पहुंचाया। इस...