ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, एम्बुलेंस में बेटे को जन्म
उरई, जून 10 -- उरई। संवाददाता प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला यात्री को आरपीएफ स्टाफ सीमा सिंह और स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक की सक्रियता से सकुशल डिलीवरी हो गई। उसने एम्बुलेंस में ही बेटे को जन्म दिया। महिला परिजनों के साथ पुणे से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर उरई स्टेशन पर उतारा गया था। आरपीएफ की मानें तो अब महिला अस्पताल में पूर्णतया स्वस्थ है। महिला पुणे में परिजनों के साथ फैक्ट्री में काम करती थी। प्रसव का समय होने से उसे घर लेकर जा रहे थे。
महिला यात्री की जानकारी जिला अमेठी के लक्ष्मणगंज थाना मोहनगंज के रहने वाली अंतिमा पत्नी संतोष कुमार पुणे लखनऊ एक्सप्रेस से अपने घर लखनऊ जा रही थी। साथ में महिला की ननद रीता कुमारी व देवर अशोक में थे। वह स्लीपर बोगी में थी। परिजनों के अनुसार झांसी निकलने के बाद महिला को प्रसव पीड़ा हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.