देहरादून, मई 10 -- दिल्ली से देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस में केंद्रीय महिला अफसर का बैग चोरी हो गया। चोरी हुए बैग में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अहम दस्तावेज और एसटीक्यूसी निदेशालय का आईडी कार्ड था। शिकायत पर जीआरपी देहरादून थाने में शनिवार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसओ जीआरपी सतीश घिल्डियाल ने बताया कि क्लेमनटाउन स्थित सोसायटी एरिया निवासी चारुप्रिया बिष्ट ने तहरीर दी। बताया कि उन्होंने बीते मई की रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से नंदा देवी एक्सप्रेस के कोच ए थ्री में सफर शुरू किया था। शनिवार 9 मई तड़के करीब पांच बजे जब ट्रेन हर्रावाला स्टेशन के पास पहुंची तो उनकी नींद खुली और उन्होंने पाया कि उनका काले रंग का पिट्ठू बैग गायब है। बैग में उनका आईफोन-15 रखा था। इसके अलावा उन...