नई दिल्ली, अगस्त 30 -- तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन के भीतर अटैची में मिला था 38 वर्षीय महिला का शव चेन्नई पुलिस ने असम निवासी दंपति को मणिपुर के जिरिबाम जिले से पकड़ा

घटना का विवरण चेन्नई/इंफाल, एजेंसी। इस महीने की शुरुआत में आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन में एक सूटकेस के अंदर एक महिला का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मणिपुर से एक दंपति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 29 अगस्त को मणिपुर के जिरिबाम जिले के कासिमपुर से हुई। पुलिस के अनुसार दंपति, महिला के शव को ठिकाने लगाने के बाद फरार हो गए थे।

गिरफ्तारी की जानकारी चेन्नई पुलिस ने रविवार को बताया कि असम के कछार जिले के निवासी 22 वर्षीय माणिक उद्दीन लश्कर और उसकी पत्नी 21 वर्षीय भगवती मांझी को कई राज्यों में तलाश अभियान के बाद पकड़ा गया। भगवती मांझी का मायका ओडिशा के केंदुझरगड...