देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। भटनी से बरहज जा रही बरहजिया ट्रेन में शनिवार को मरे एक युवक के शव की शिनाख्त सोमवार को पुलिस ने कर ली। युवक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। भटनी से बरहज जा रही बरहजिया ट्रेन में शनिवार को एक 40 वर्षीय युवक भटनी से सवार हुआ। सलेमपुर पहुंचने से पहले ही यात्री अचानक बोगी में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त मोहन मांझी निवासी रतवारा जिला मुजफ्फरपुर के रूप में किया। परिजनों ने बताया कि 19 फरवरी को मोहन की बेटी की बारात आनी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.