सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- सिद्धार्थनगर। जीआरपी चौकी सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन की टीम ने ट्रेन में छूटे महिला के बैग को ढूढ़कर उसे सौंप दिया। बैग में महिला के करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण थे। जीआरपी चौकी प्रभारी सुग्रीव कुमार ने बताया कि बलरामपुर के एक व्यक्ति ने जीआरपी को सूचना दी कि उसकी बहन बहराइच-गोरखपुर की ट्रेन में यात्रा कर रही थी। बलरामपुर उतरते समय बैग भूल गई। जीआरपी थाना आनंदनगर की ओर से चौकी को जानकारी दी गइै। चौकी प्रभारी की अगुवाई वाली टीम ने बैग को ट्रेन से ढूंढकर महिला को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने बरामद किया खोया बैग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...